फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
अंतू थाने के जमालपुर में बिजली गिरने से किशोर निखिल। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बिजली गिरने से किशोर की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संडवाचंद्रिका। बिजली गिरने से किशोर की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच यगा। कोहंड़ौर थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी लालजी सरोज का 13 वर्षीय बेटा निखिल सरोज गांव में ही कक्षा सात का छात्र था। रविवार को उसके खेत में धान की रोपाई हो रही थी। मजदूर धान की रोपाई कर रहे थे। निखिल उनकी मदद कर रहा था। शाम करीब चार बजे तेज बरसात होने लगी। इस पर भीगने से बचने के लिए निखिल पास स्थित कटहल के पेड़ के नीचे जाकर खड़ा हो गया। अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। पेड़ के नीचे खड़ा निखिल उसकी चपेट में आकर गंभीर रुप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर चले गए। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें