फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : भाई के ससुराल जा रहे किशोर की सड़क हादसे में मौत, हंडिया में हुई दुर्घटना

Mon, 24 Mar 2025 05:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हंडिया थाना क्षेत्र के तेलियातारा गांव के सामने रेसिंग कर रहे बाइक सवारों ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंडिया थाना क्षेत्र के तेलियातारा गांव के सामने रेसिंग कर रहे बाइक सवारों ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

प्रियांशु भारतीय (13) वर्ष पुत्र संजय भारतीय निवासी मनाई मांडा एक माह पूर्व अपने भाई की ससुराल राजकरन भारतीया निवासी पुरानी बाजार सैदाबाद के यहां आया था। रविवार को देर शाम साले सुभाष भारतीय (25) पुत्र राजकरन के साथ बाइक से घर जा रहा था। सैदाबाद के असढिया गांव के आगे तेलियातारा पहुंचा ही था कि पीछे से रेसिंग कर रहे दो बाइक सवारों ने सुभाष की बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रियांशु और सुभाष बाइक से छिटककर दूर जा गिरे। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही हंडिया पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदाबाद ले आई। जहां चिकित्सकों ने प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सुभाष का हंडिया के निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। पुलिस ने प्रियांशु के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों घरों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें