फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MNNIT : टेक्नोक्रेट ने पेश किए हाईब्रिड कार और एआई बेस्ड 10 स्टार्टअप, पेट्रोल और बेट्री से चलेगी कार

Fri, 20 Sep 2024 04:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

स्टार्टअप संगम का शुभारंभ ट्रिपल आईटी के निदेशक मुकुल शरद सुतावने, संस्थान के कार्यवाहक निदेशक प्रोफेसर एमएम गोरे, इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन हब के निदेशक प्रोफेसर रवि प्रकाश तिवारी और एमएसएमई की निदेशक डॉ. विभा मिश्रा ने किया।

विज्ञापन
एमएनएनआईटी - फोटो : X @MNNITALLD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन हब की ओर से मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में दो दिवसीय स्टार्टअप संगम शुरू हो गया है। पहले दिन टेक्नोक्रेट में 10 स्टार्टअप प्रस्तुत किए गए। साथ ही स्टार्टअप शुरू करने वाले दो टेक्नोक्रेट ने अपनी सफलता की कहानी सुनाई। इससे अन्य युवाओं को प्रेरणा मिली।

स्टार्टअप संगम का शुभारंभ ट्रिपल आईटी के निदेशक मुकुल शरद सुतावने, संस्थान के कार्यवाहक निदेशक प्रोफेसर एमएम गोरे, इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन हब के निदेशक प्रोफेसर रवि प्रकाश तिवारी और एमएसएमई की निदेशक डॉ. विभा मिश्रा ने किया।

इसमें शामिल होने के लिए 35 स्टार्टअप ने पंजीकरण कराया। पहले दिन एमएनएनआइटी तृतीय वर्ष के छात्र गाैरव भगत ने हाईब्रिड कार का माॅडल पेश किया। वह गजारी ब्रिस्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाकर हाईब्रिड कार बना रहे हैं। यह कार पेट्रोल और बैट्री से चल सकती है।

तृतीय वर्ष के आदित्य और अनुष्का ने एआई बेस्ट कस्टमर सपोर्ट वाला चैटबाट प्रस्तुत किया। वह एवीसन कंपनी बनाकर चैटबाट का स्टार्टअप कर रहे हैं। अब तक दो कंपनियों को ऐसा चैटबाट बेच चुके हैं। कार्यक्रम में पेश अधिकतर स्टार्टअप एआई बेस्ड थे।

संस्थान से 2019 के पासआउट किशन तिवारी नोएडा में टीएसएडब्ल्यू ड्रोन कंपनी चला रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता की कहानी सुनाई। ऐसे ही बिहार निवासी अनुपम आनंद डेल्ट्रान कंपनी के फाउंडर हैं। उन्होंने भी सफलता की कहानी सुनाई। शुक्रवार को 25 स्टार्टअप प्रस्तुत किए जाएंगे।

स्टार्टअप प्रस्तुत करने के लिए एमएनएनएनआईटी के अलावा यूनाइटेड काॅलेज से टेक्नोक्रेट आए हैं। इसके अलावा लखनऊ, जयपुर, रायबरेली, मैनपुरी से भी उद्यमी आए हैं। कार्यक्रम में प्रोफेसर अनिमेष ओझा, डॉ. बसंत कुमार, डॉ. अनुभव रावत, डॉ. संजय कुमार व डॉ. रामकुमार मिश्रा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें