फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: यूजीसी नेट में सॉल्वर बन कर बैठा शिक्षक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से मंगलवार को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के दौरान करेली स्थित परीक्षा केंद्र पर एक सॉल्वर पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि वह शिक्षक है जिसने मूल्य अभ्यर्थी को 20 हजार रुपये में परीक्षा पास करने का वादा किया था। पांच हजार रुपये एडवांस भी लिए थे। केंद्र प्रबंधन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एनडीए की ओर से आयोजित परीक्षा के लिए करेली स्थित ठाकुर हरनारायण सिंह डिग्री कालेज को भी केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन

यहां भदोही निवासी आलोक कुमार नमक परीक्षार्थी की गतिविधियों पर संदेह होने पर केंद्र प्रबंधन ने जांच पड़ताल शुरू की। बायोमेट्रिक मिलन के दौरान पता चला कि वह मूल अभ्यर्थी नहीं बल्कि उसकी जगह पर बैठा कोई और युवक है। शक्ति से पूछताछ में आरोपी ने खुद को मिर्जापुर निवासी उमाकांत बताया। साथ ही यह भी कहा कि भदोही के मूल परीक्षार्थी आलोक ने उसे परीक्षा में बैठने के लिए 20 हजार रुपये देने का वादा किया था और 5 हजार रुपये एडवांस भी दिए थे। केंद्र प्रबंधन की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। वहां केंद्र प्रबंधन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी करेली अमरनाथ राय ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसने खुद को निजी स्कूल का शिक्षक बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें