फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शिक्षक से स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर 9.13 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिपुरम निवासी शिक्षक अनुराग सिंह से स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर 9.13 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने उन्हें पहले व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा और झांसा देकर रकम जमा कराने के बाद बाहर निकाल दिया। मामले की रिपोर्ट साइबर थाना में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पूर्व फेसबुक पर स्टॉक मार्केट संबंधित एक कंपनी लॉन्ग क्रीक कैपिटल का विज्ञापन दिखाई दिया। उन्होंने इसके व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर लिया। एक माह तक गतिविधियां देखने के बाद समूह के लोगों पर विश्वास हो गया। वहां बताया गया कि आईपीओ सामान्य अकाउंट से अप्लाई करने पर आसानी से आवंटित नहीं होते। इसके लिए एफपीआई अकाउंट से अप्लाई करना होता है।
बीच-बीच में अमृत व अक्षरा नाम के दो लोग व्हाट्सएप पर एफपीआई अकाउंट खोलने के लिए टिप्स देते रहते थे। इसके बाद खुद को संस्था का मालिक अमित गुप्ता बताने वाले ने व्हाट्सएप से बातचीत में बताया कि सामान्य अकाउंट में ट्रेडिंग से कोई फायदा नहीं और उसने एफपीआई अकाउंट खोलने के लिए अपनी असिस्टेंट नताली का नंबर दिया। इसके बाद उन्होंने नताली से बातचीत कर अकाउंट खोलवाया। इसके बाद उन्होंने 1.70 लाख जमा कर दिए। इसके बाद अप्लाई करने पर उन्हें 9.13 लाख के आईपीओ आवंटित कर दिए गए।
विज्ञापन

बात करने पर अमित गुप्ता ने पूरे पैसे न देने पर लीगल नोटिस की धमकी दी। ऐसे में जमा 1.70 लाख बचाने के लिए उन्होंने उधार लेकर 7.43 लाख रुपये और जमा कर दिए। वह तब हैरान रह गए जब रुपये जमा कराने के बाद उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया गया। धीरे-धीरे व्हाट्सएप पर उनके किसी सवाल का जवाब देने से भी उपरोक्त लोग बचने लगे तब उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ। साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। मोबाइल नंबरों के जरिए आरोपियों को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें