भारतगंज के डेरा मस्जिद में तरावीह पढ़ते अकीदतमंद
गारोपुर स्थित डेरा मस्जिद में हाफिज आसिफ रजा बनारसी ने 11 रोजा को तरावीह मुकम्मल कराई। हाफिज आसिफ रजा ने बताया कि रमजान का महीना तीन अशरा में बंटा है। भारतगंज के डेरा मस्जिद में 10 दिनों में तरावीह मुकम्मल हुई। इस दौरान लोगों ने वतन की सलामती के लिए दुआ मांगी। मौके पर तस्लीम खान, अताउल मुस्तफा, महमूद खान, सेराज अली, रिज़वान, इरफान, ताहा नक्शबंदी और मुस्तफा आदि मौजूद रहे।