फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पाकिस्तानी आतंकी संगठन के खिलाफ सिविल लाइंस में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने रविवार को सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि 16 मई 24 को वह उच्च न्यायालय में श्री कृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह विवाद मामले में पैरवी के लिए पहुंचे थे। उसी समय पाकिस्तानी आतंकी संगठन ने व्हाट्सएप अकाउंट को हैक कर लिया। उसके एक दिन पहले फोन कर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पूर्व में भी धमकी भरे फोन आते रहे हैं। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्हें कहा जा रहा है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में पैरवी से हट जाएं। साथ ही ईदगाह मथुरा के खिलाफ बिजली सहित अन्य मामले में दर्ज कराए गए मुकदमे वापस ले लें। 16 मई को व्हाट्सएप बंद होने पर कस्टमर केयर को फोन किया तो पता चला कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अकाउंट बैन करा दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें