फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: यमुना नदी में तैराकों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Mon, 14 Aug 2023 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
नवजीवन तैराकी क्लब और कयाकिंग एवं कैनोइंग वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार को मीरापुर स्थित सिंधु सागर घाट ककरहा से बरगद घाट तक यमुना नदी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें छह से लेकर 75 वर्ष तक के तैराकों ने हिस्सा लिया। एक किलोमीटर की इस यात्रा में तिरंगा लहराते हुए तैराकों ने देशभक्ति के नारे लगाए। साथ ही लोगों से हर घर, दुकान, वाहन और सार्वजनिक स्थान पर तिरंगा फहराने की अपील की। यात्रा में छह वर्षीय साबी गुप्ता, मिष्ठी गुप्ता, श्रेयांश खन्ना, अदिति खन्ना, कुटज, नीरज कपूर, पूजा, कमला निषाद, चित्रा गुप्ता, अजय निझावन, सुधीर चौरसिया, संदीप गुप्ता, सोनू गुप्ता, मानस निषाद, संजीव खन्ना और 75 वर्षीय अजय खन्ना समेत 50 से अधिक तैराक शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें