इलाहाबाद हाईकोर्ट में बृहस्पतिवार से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो जाएगा। यह एक जून से शुरू होकर 30 जून तक रहेगा। एक जुलाई से फिर से कोर्ट नियमित सुनवाई करेंगी। हालांकि, ग्रीष्मावकाश में जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए सिविल और क्रिमिनल दोनों तरफ की आवश्यक पीठें काम करेंगी।
उधर, केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) में भी पूरे जून तक ग्रीष्मावकाश रहेगा। हालांकि, आवश्यक मामलों की सुनवाई के लिए सात जून, 14 जून, 21 जून और 28 जून को पीठें बैठकर सुनवाई करेंगी। कैट के उप रजिस्ट्रार एसके श्रीवास्तव ने कहा कि 21 जून को पीठ वर्चुअल मोड से सुनवाई करेगी।