फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे : सूबेदारगंज-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन के बढ़ाए फेरे, 26 जनवरी तक किया जाएगा संचालन

Mon, 07 Nov 2022 11:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जोन के सीपीआरओ एचएस उपाध्याय ने बताया कि सूबेदारगंज से 04121 प्रत्येक बृहस्पतिवार आठ दिसंबर से 26 जनवरी 23 तक  दोपहर 3.50 बजे चलेगी, जो वाया फतेहपुर, कानपुर, पुखरायां, उरई, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिर्याल, पेदापल्ली, काजीपेट रुकते  हुए शुक्रवार रात आठ बजे सिकंदराबाद पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन
Prayagraj News : ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने प्रयागराज के सूबेदारगंज से सिकंदराबाद के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसका संचालन अब 26 जनवरी 2023 तक होगा। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने इसकी समय सारिणी सोमवार को जारी कर दी। 

विज्ञापन

जोन के सीपीआरओ एचएस उपाध्याय ने बताया कि सूबेदारगंज से 04121 प्रत्येक बृहस्पतिवार आठ दिसंबर से 26 जनवरी 23 तक  दोपहर 3.50 बजे चलेगी, जो वाया फतेहपुर, कानपुर, पुखरायां, उरई, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिर्याल, पेदापल्ली, काजीपेट रुकते  हुए शुक्रवार रात आठ बजे सिकंदराबाद पहुंच जाएगी। 

वापसी में 04122 सिकंदराबाद-सूबेदारगंज शुक्रवार नौ दिसंबर से 27 जनवरी 23 तक  रात 9.50 बजे चलकर रविवार सुबह चार बजे सूबेदारगंज पहुंच जाएगी। 18 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के पांच, एसी थ्री के छह, एसी टू का एक, सामान्य श्रेणी का चार एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें