सार
ऐसे में पुल की एक लेन की सड़क पर दिन-रात फिनिशिंग का काम चल रहा है। दो किमी की फिनिशिंग का काम हर हाल में रविवार शाम तक पूरा करने की तैयारी है। इसके लिए तीन-तीन मशीनें लगाई गई हैं। इसके अलावा सेतु निगम के अधिकारियों का दिन-रात यहीं पर गुजर रहा है। इससे पहले पुल की एक लेन को 31 दिसंबर और दूसरी लेन को प्रथम स्नान पर्व मकर संक्रांति से पहले पूरा किया जाना था।
सूबेदारगंज रेलवे पुल के सोमवार से शुरू होने की संभावना है। सीएम योगी के कार्यक्रम को देखते हुए पुल की एक लेन को 31 दिसंबर की जगह सोमवार से शुरू करने की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार, 23 दिसंबर को इस पुल से मुख्यमंत्री का काफिला गुजर सकता है। ऐसे में पुल की एक लेन की सड़क पर दिन-रात फिनिशिंग का काम चल रहा है। दो किमी की फिनिशिंग का काम हर हाल में रविवार शाम तक पूरा करने की तैयारी है।
इसके लिए तीन-तीन मशीनें लगाई गई हैं। इसके अलावा सेतु निगम के अधिकारियों का दिन-रात यहीं पर गुजर रहा है। इससे पहले पुल की एक लेन को 31 दिसंबर और दूसरी लेन को प्रथम स्नान पर्व मकर संक्रांति से पहले पूरा किया जाना था। शहर से एयरपोर्ट को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण पुल है। रेलवे पुल के निर्माण में 350 करोड़ों रुपए से अधिक खर्च हुए हैं।
इस पुल के बनने से सिविल लाइंस से एयरपोर्ट जाने वाले लोग इसके नीचे से निकलकर महिलाग्राम के बगल से फोर लेन फ्लाईओवर पर चढ़ सकेंगे। इसके अलावा कालिंदीपुरम-झलवा-पीपलगांव ट्रिपल आईटी संस्थान-एयरपोर्ट एवं देवघाट झलवा आवागमन में सुगमता हो जाएगी। शहर पश्चिमी में विकास के साथ-साथ व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।