सूबेदारगंज-बांद्रा, सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक और सूबेदारगंज-सिकंदराबाद एक्सप्रेस के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। अब इन तीनों ट्रेनों का संचालन अगले माह भी होगा। इसकी समय सारिणी भी रेलवे प्रशासन ने जारी कर दी है।
सूबेदारगंज से चलने वाली 04115 लोकमान्य तिलक स्पेशल का संचालन प्रत्येक बृहस्पतिवार एक अगस्त से 29 अगस्त तक होगा। वापसी में लोकमान्य तिलक से 04116 का संचालन प्रत्येक शुक्रवार दो से 30 अगस्त तक होगा। इसी तरह 04121 सूबेदारगंज-सिकंदराबाद एक से 29 अगस्त तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को संचालित होगी। वापसी में 04122 सिकंदराबाद से प्रत्येक शनिवार तीन अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगी।
वहीं,सूबेदारगंज से बांद्रा टर्मिनल के लिए 04125 का संचालन प्रत्येक सोमवार पांच से 26 अगस्त तक एवं वापसी में बांद्रा टर्मिनल से गाड़ी संख्या 04126 का संचालन प्रत्येक मंगलवार पांच से 26 अगस्त के मध्य होगा।