फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सब जूनियर कुश्ती टीम का ट्रायल कल

Thu, 17 Aug 2023 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली में 25 से 27 अगस्त तक होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक कुश्ती (अंडर-17) प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रयागराज मंडल की टीम का चयन ट्रायल से होगा। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार जिला स्तरीय ट्रायल शुक्रवार व मंडल स्तरीय ट्रायल 19 अगस्त को मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में दिन के साढ़े तीन बजे होगा। इच्छुक खिलाड़ी अपने आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ स्टेडियम में कुश्ती प्रशिक्षक अंकित तिवारी से संपर्क कर सकते हैं। चयन निर्धारित भार वर्ग फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन 45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92, 110 किग्रा के आधार पर होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें