आगरा में नौ से 16 अगस्त तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता होगी। इसमें भाग लेने वाली मंडलीय टीम के चयन के लिए सब जूनियर बालक फुटबाल ट्रायल शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी मंडल स्तरीय चयन में भाग ले सकेंगे। मंडल स्तरीय ट्रायल शनिवार को दोपहर 2 बजे इसी स्टेडियम में होगा। इसके लिए खिलाड़ियों की आयु एक जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2011 के मध्य होनी चाहिए। इच्छुक खिलाड़ी अपने पात्रता प्रमाण पत्र के साथ उसकी छाया प्रति लेकर मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में फुटबाल प्रशिक्षक से संपर्क कर सकते हैं।