Students will protess till Students Union Formation.
- फोटो : ALDCOMPACT
इविवि में छात्रसंघ बहाली तक चलेगा आंदोलन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली के लिए बुधवार को यूनियन भवन पर छात्रसंघ के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान छात्रसंघ बहाली के लिए आगे चलने वाले आंदोलन के लिए रूपरेखा तय की गई। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव एवं उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विवि में व्याप्त हिटलरशाही के विरोध की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन की शुरुआत देश भर के सभी कॉलेजों एवं विवि में हो गई है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एसपी पांडेय का कहना था कि छात्रसंघ को खत्म करने का फैसला इविवि के ताबूत में कील साबित होगा। छात्रसंघ महामंत्री शिवम सिंह ने कहा कि मात्र छत्रसंघ की बहाली ही नहीं बल्कि तानाशाही तंत्र को कुर्सी से बेदखल करना भी होगा। पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव, छात्रनेता रजनीश सिंह रिशु का कहना था कि छात्रहित के सभी मुद्दों पर विरोध जारी रहेगा। छात्रों ने प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे की ओर से की जा रही दमनात्मक कार्रवाई की निंदा की। इस दौरान अतेंद्र सिंह, शिवम तिवारी, अजय यादव, अखिलेश यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।