हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को भारत स्काउट एवं गाइड, उप्र की ओर से रोवर-रेंजर्स इकाई के अंतर्गत एनीमेशन एवं वेब डेवलपमेंट विषय पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका मकसद विद्यार्थियों को डिजिटल कौशल से सशक्त बनाना था। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मिनाक्षी राठौर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अध्यक्षता प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. मंजुलता और संचालन डॉ. राठौर ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।