कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा के आवेदन से वंचित हो रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने केन्द्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय की सिफारिश पर सीजीएल भर्ती में शामिल होने के लिए आयु सीमा की गणना एक अगस्त 2015 से नहीं बल्कि एक जनवरी 2015 से करने का निर्णय लिया है। इस कारण से एक जनवरी 2015 और एक अगस्त 2015 के बीच जन्म लेने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन करने केयोग्य होंगे। आयु सीमा में छूट देने के साथ एसएससी ने आवेदन की अंतिम तिथि भी एक जून 2015 से बढ़ाकर 11 जून 2015 कर दिया है।