एसएस खन्ना का छात्राओं ने किया शैक्षिक भ्रमण।
- फोटो : अमर उजाला।
एसएस खन्ना महाविद्यालय में आईकेएसआईआईएस 2024-25 के इंटर्नशिप प्रोजेक्ट के तहत क्षेत्रीय भ्रमण का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की इंटर्न्स सालेहा नसीम, शंजा हामिद, वारीशा, नव्या सक्सेना और अनुषा ने डॉ नीता साहू, प्रो. मीनू अग्रवाल तथा डॉ शुभ्रा मालवीय के निर्देशन में श्रृंगवेरपुर और पक्का तालाब मूरतगंज की प्राचीन जल संग्रहण प्रणाली का अवलोकन किया। छात्राएं छायांकन के माध्यम से जल संग्रह के लिए प्रयागराज के अवदान पर अपनी रिपोर्ट आलेख, वीडियो आदि तैयार करेंगी। यह इंटर्नशिप प्रोजेक्ट इस प्रोजेक्ट की प्रधान अनुसंधानकर्ता डॉ नीता साहू हैं। प्रो मीनू अग्रवाल तथा डॉ शुभ्रा मालवीय सह अनुसंधानकर्ता हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. लालिमा सिंह के कुशल नेतृत्व में यह कार्य संपन्न हुआ।