डीएलएड प्रवेश में छात्रों का रूझान नहीं, अब तक मात्र 90 आवेदन
0 2.42 लाख डीएलएड सीटों के लिए मात्र 1.11 लाख ने कराया पंजीकरण
प्रयागराज। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से प्रदेश के 66 डायट, 253 अल्पसंख्यक संस्थानों एवं 3010 निजी डीएलएड कॉलेजों की लगभग 2.42 लाख सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जून से जारी है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के सप्ताह भर बाद भी डीएलएड के लिए आवेदन करने वालों की रफ्तार बहुत धीमी है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 जुलाई रखी गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने में अब मात्र सप्ताह भर का समय शेष होने के बाद अभी तक मात्र 1.11 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया है। सचिव ने बताया कि अब तक शुल्क जमा करके आवेदन करने वालों की संख्या 90 है, यह कुल सीटों के अनुपात में नगण्य है। उन्होंने बताया कि यदि आवेदन में यही तेजी रही तो डीएलएड की आधी से अधिक सीटें खाली रह सकती हैं। सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों के लिए बीएड वालों के लिए विकल्प खोल देने के बाद अब डीएलएड में प्रवेश लेने वालों का रूझान कम हुआ है।