इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि)
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। इविवि में छात्रावास खोलने की मांग को लेकर छात्राओं ने कुलपति एवं प्रॉक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि विज्ञान संकाय, शोध के साथ परास्नातक की छात्राओं को प्रवेश दिया जा रहा है। कला संकाय की शोध एवं पीजी छात्राओं को अभी तक प्रवेश नहीं दिया गया। कला संकाय की छात्राओं ने कहा कि यूजीसी गाइडलाइन के आधार पर रिसर्च स्कॉलर के लिए छात्रावास खोलने की बात कही गई है, जबकि विवि की ओर से केवल साइंस के स्कालर को सुविधा दी जा रही है। गाइडलाइन के बाद भी छात्राओं के हॉस्टल बंद हैं। छात्राएं अपनी मांग को लेकर चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंच गईं। चीफ प्रॉक्टर ने कहा कि छात्रावास खोलने का निर्णय डीएसडब्ल्यू को करना है। इसके बाद छात्राएं कुलपति कार्यालय जा पहुंच गईं।