फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: घर से लाइब्रेरी अध्ययन गया छात्र घर वापस नहीं लौटा, तहरीर

Thu, 23 Apr 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो परिचय नवाबगंज 03 फाइल फोटो साहिल पटेल
विज्ञापन
गांव के पास लाइब्रेरी में अध्ययन करने गया छात्र घर नहीं लौटा। तलाश के बाद परिजन ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। हेमराज पटेल निवासी चैनी का पूरा कस्बा लालगोपालगंज थाना नवाबगंज ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना-पत्र में बताया है कि उनका बेटा साहिल पटेल (20) गांव के पास एस के डिजिटल लाइब्रेरी में अध्ययन करता है। 21 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे वह घर से लाइब्रेरी जाने के निकला था लेकिन वह लाइब्रेरी नहीं पहुंचा। सुबह परिजन ने बेटे को फोन किया तो उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ था। परिजन रिश्तेदारों के घर तलाश करने के बाद बुधवार को थाना नवाबगंज पहुंचे और घटना की जानकारी देते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि परिजन के द्वारा गुमशुदगी की तहरीर मिली है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें