फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: इविवि की छात्रा ने शिक्षक पर लगाया यौन शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के प्राचीन इतिहास विभाग में बीए तृतीय वर्ष की एक छात्रा ने विभाग के ही एक शिक्षक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। छात्रा ने विभागाध्यक्ष प्रो. हर्ष कुमार को पत्र भेजकर लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

छात्रा ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कर्नलगंज थाने में तहरीर भी दी है। छात्रा की ओर से विभागाध्यक्ष को लिखा गया पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। छात्रा ने पत्र में लिखा है कि शिक्षक ने उसे स्नातक द्वितीय वर्ष के समय ही प्रेम प्रस्ताव दिया था। इन्कार करने पर फोन कर परेशान करना शुरू कर दिया था। शिक्षक ने खुद को कैंसर का मरीज बताकर इमोशनल ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। आत्महत्या कर लेने की धमकी देकर एक पार्क में बुलाया और कहा कि सार्वजनिक स्थल पर शिक्षक एवं छात्रा का साथ बैठना अच्छा नहीं है।
शिक्षक छात्रा को साथ लेकर अपने कमरे में गया और जबर्दस्ती संबंध बनाया। विरोध करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पत्र में लिखा है कि इस घटना के बाद से छात्रा शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान है और अब भी उसे परेशान किया जा रहा है। छात्रा ने विभागाध्यक्ष से आग्रह किया है कि घटना की गंभीरता को समझते हुए उसके साथ उचित न्याय किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें