फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake : प्रयागराज में आया भूकंप का तेज झटका, घरों के बाहर भागे लोग

Sat, 04 Nov 2023 12:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में शुक्रवार को रात 11:36 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे शहर से लेकर गांव तक में अफरा तफरी मची रही। लोग घरों की बहार आ गए घंटे दशक का माहौल रहा।
विज्ञापन
Prayagraj - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में शुक्रवार को रात 11:36 पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इससे अफरा-तफरी  मची रही। शहर से लेकर गांव तक लोग घर के बाहर आ गए। नींद में सो रहे लोग परिवार के साथ उठकर बाहर भाग गए। सड़कों पर भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


काफी देर तक लोग दहशत में रहे। बताया जा रहा है कि प्रयागराज सहित पूरे उत्तर प्रदेश में हर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। लोग अपार्टमेंट और घर के बाहर सड़क पर घंटे बैठे रहे।

विनोद कुमार वर्मा निवासी गुलटारिया अपार्टमेंट ने बताया कि अभी मैं रात में सो रहा था। अचानक मेरी बिल्डिंग हिलने लगी तब मुझे लगा कि भूकंप आ गया है हम लोग नीचे बहुत डरे हुए हैं।
विज्ञापन


आराधना मिश्रा निवासी गोटेरिया अपार्टमेंट सुलेम सराय प्रयागराज का कहना है कि अभी मैं जब सो रही थी तो अचानक भूकंप आ गया। सभी लोग नीचे आ गए हैं। अब ऊपर जाने की हिम्मत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें