पुलिस चौकी सिकंदरा में सोमवार कोहोली को शांतिपूर्ण ढंग मनाने के लिए एसीपी फूलपुर विवेक यादव की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक की गई। एसीपी फूलपुर विवेक यादव ने कहा कि सिकंदरा में होली के पर्व पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगी। होली के हुड़दंग में अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर थाना अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, चौकी प्रभारी सिकंदरा बृजेश कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक उमेश कुमार यादव, ग्राम प्रधानों में मुनीषा नंद मिश्र, लक्ष्मीकांत पटेल, बृजेश कुमार पांडेय, शुभम मिश्र और भोले तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं घूरपुर थाना परिसर में एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी त्योहार होली, रमजान और ईद-उल-फितर को आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति के साथ मनाने पर जोर दिया गया।