फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सामूहिक दुष्कर्म की कहानी उलझी, फूलपुर में मिली आरोपी की लोकेशन

Mon, 26 Aug 2024 11:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

18 अगस्त की रात यह घटना हुई थी। इसमें 25 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया था कि घर के बाहर सोते वक्त आधी रात तीन लोग आए और पहले दुपट्टे से उसका मुंह बांध दिया। फिर घसीटकर 200 मीटर दूर स्कूल के पीछे ले गए और वहां सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायममरेज के साथर गांव में घर के बाहर से खींच ले जाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला उलझ गया है। दरअसल, जिस जेठ को मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया, घटना वाली रात उसकी लोकेशन फूलपुर में मिली है। कई लाेगाें ने उसके वहां होने की पुष्टि भी की है। पीड़िता फिलहाल एसआरएन में ही भर्ती है और जल्द ही उसका कोर्ट में बयान कराने की तैयारी है।

18 अगस्त की रात यह घटना हुई थी। इसमें 25 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया था कि घर के बाहर सोते वक्त आधी रात तीन लोग आए और पहले दुपट्टे से उसका मुंह बांध दिया। फिर घसीटकर 200 मीटर दूर स्कूल के पीछे ले गए और वहां सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर लोहे की राॅड से बेरहमी से पीटा। पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया था कि बहन को सरिया से भी चोट पहुंचाई गई। पीड़िता ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि तीनों में से एक आरोपी उसका जेठ मोतीलाल था जबकि अन्य दो को वह नहीं पहचानती।

पुलिस ने भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी जेठ को हिरासत में लिया और तीन दिनाें तक गहन पूछताछ के साथ जांच पड़ताल की लेकिन उसके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला। यह बात सामने आई कि घटना वाली रात वह फूलपुर में अपनी बहन के घर था और उसकी वहां मौजूदगी के संबंध में कई लोगों ने बयान भी दिए।

इससे मामला उलझकर रह गया है। फिलहाल, अभी पीड़िता का कोर्ट में बयान नहीं दर्ज हो सका है। हंडिया एसीपी पंकज लवानिया का कहना है कि विवेचना चल रही है। पीड़िता का बयान दर्ज कराए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें