फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : रायबरेली में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, प्रयागराज में दर्ज हुआ मुकदमा

Mon, 02 Jun 2025 08:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गोरखपुर से प्रयागराज जंक्शन आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस के सी-1 कोच में रविवार को पथराव हो गया। बताया जा रहा है कि रायबरेली में कुछ अराजक तत्वों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी की। इससे ट्रेन का शीशा भी टूट गया।
विज्ञापन
वंदेभारत एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर से प्रयागराज जंक्शन आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस के सी-1 कोच में रविवार को पथराव हो गया। बताया जा रहा है कि रायबरेली में कुछ अराजक तत्वों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी की। इससे ट्रेन का शीशा भी टूट गया। एक पत्थर शीशे को तोड़ता हुआ कोच के अंदर आकर गिरा। गनीमत रही कि यात्री घायल नहीं हुए। मामले में आरपीएफ प्रयाग ने रविवार को रेलवे एक्ट की धारा-153 के तहत अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 

बताया जा रहा है कि वंदे भारत पर हुए पथराव की सूचना के बाद उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल को अलर्ट भेजा गया। कंट्रोल रूम से मिली सूचना के बाद रेलवे सुरक्षा बल एवं जीआरपी ने रायबरेली में उस स्थान पर तलाशी ली, जहां ट्रेन पर पथराव हुआ। ट्रेन में सफर कर रही शैलजा ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ सीट नंबर 25, 26 और 27 पर यात्रा कर रही थीं। तभी एक तेज रफ्तार से पत्थर आया जो शीशा तोड़ता हुआ अंदर कोच में गिरा। इससे बच्चों को भी हल्की चोटें आईं। प्रयाग पहुंचने पर आरपीएफ इंस्पेक्टर आर.बी. सिंह ने कोच का निरीक्षण किया। साथ ही अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें