बिगड़ती कानून व्यवस्था और अधिवक्ताओं के उत्पीड़न के खिलाफ उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने सोमवार को विरोध-दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है। यह जानकारी देते हुए बार काउंसिल के अध्यक्ष पीआर मौर्या ने बताया कि पिछले दिनाें सुलतानपुर में अधिवक्ता आजाद अहमद और अलीगढ़ में अधिवक्ता अब्दुल मुगीश की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई, लेकिन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की कार्रवाई नहीं की गई।