फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : नंदी पर हमले के मुल्जिमों के बयान अब तीन दिसंबर को होंगे दर्ज, पूर्व विधायक विजय मिश्र हैं आरोपी

Thu, 28 Nov 2024 06:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डीजीसी क्रिमिनल गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि विवेचक समेत अभियोजन के 75 गवाहों की गवाही पूरी होने के बाद आरोपी पूर्व विधायक विजय मिश्रा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्रा सहित 14 आरोपियों के बयान दर्ज किए जाने हैं।
विज्ञापन
नंद गोपाल गुप्ता नंदी, कैबिनेट मंत्री। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अदालत में वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने से कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर 2010 में जानलेवा हमले में मुल्जिमों के बयान बृहस्पतिवार को भी नहीं दर्ज हो सके। अब मामले की सुनवाई तीन दिसंबर को होगी। यह आदेश एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश डॉ.दिनेश चंद्र शुक्ला की अदालत ने दिया है।

डीजीसी क्रिमिनल गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि विवेचक समेत अभियोजन के 75 गवाहों की गवाही पूरी होने के बाद आरोपी पूर्व विधायक विजय मिश्रा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्रा सहित 14 आरोपियों के बयान दर्ज किए जाने हैं। हालांकि, मामले में कुल 15 आरोपी थे। एक आरोपी राजेश पायलट की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें