फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: इविवि शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा का बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर अजय कुमार सागर पर दुष्कर्म व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कराने वाली छात्रा का बयान सोमवार को पुलिस ने दर्ज किया। इसके साथ ही उसका मेडिकल भी कराया गया। मेडिकल के बाद उसका कोर्ट में बयान कराया जाएगा।
विज्ञापन

छात्रा दाेपहर में कर्नलगंज थाने पहुंची जहां महिला पुलिसकर्मियों ने उसका बयान दर्ज किया। उससे तहरीर में लगाए गए आरोपों के बाबत पूछताछ की और बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की। इसके बाद उसे मेडिकल के लिए भेजा गया। सूत्रों का कहना है कि सोमवार को मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, ऐसे में शेष प्रक्रिया मंगलवार को पूरी कराई जाएगी। इसके बाद उसका बयान न्यायालय के समक्ष दर्ज कराया जाएगा। उधर आरोपी प्रोफेसर से फिलहाल पुलिस का कोई संपर्क नहीं हो सका है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के समक्ष बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह है पूरा मामला
एक दिन पहले इविवि में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा की तहरीर पर इविवि शिक्षक पर केस दर्ज किया गया था। आरोप लगाया कि प्राचीन इतिहास विभाग में तैनात शिक्षक ने 15 जनवरी की शाम बहाने से कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया। धमकाया कि इसके के बारे में किसी से कुछ बताया तो अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें