Prayagraj News : पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी।
- फोटो : अमर उजाला।
जिला न्यायालय की विशेष अदालत ने सोमवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री राकेश धर त्रिपाठी की पत्नी प्रमिला त्रिपाठी का बयान दर्ज किया। विशेष अदालत ने पूर्व मंत्री की पत्नी और बेटी को समन जारी कर सोमवार को अदालत में तलब किया था। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील वैश्य ने बताया कि आरोपी के अधिवक्ताओं और अभियोजन के समक्ष कोर्ट के विशेष न्यायाधीश डॉ. दिनेश चंद्र शुक्ल ने आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में प्रमिला त्रिपाठी से आय के स्रोत पर कई सवाल किए। बच्चों की पढ़ाई, शादी के खर्च को लेकर पूछा गया। मामले की अगली सुनवाई आठ फरवरी को होगी।