फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Court : आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व मंत्री राकेशधर की पत्नी का बयान दर्ज

Mon, 06 Feb 2023 10:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिला न्यायालय की विशेष अदालत ने सोमवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री राकेश धर त्रिपाठी की पत्नी प्रमिला त्रिपाठी का बयान दर्ज किया। 
विज्ञापन
Prayagraj News : पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला न्यायालय की विशेष अदालत ने सोमवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री राकेश धर त्रिपाठी की पत्नी प्रमिला त्रिपाठी का बयान दर्ज किया। विशेष अदालत ने पूर्व मंत्री की पत्नी और बेटी को समन जारी कर सोमवार को अदालत में तलब किया था। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील वैश्य ने बताया कि आरोपी के अधिवक्ताओं और अभियोजन के समक्ष कोर्ट के विशेष न्यायाधीश डॉ. दिनेश चंद्र शुक्ल ने आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में प्रमिला त्रिपाठी से आय के स्रोत पर कई सवाल किए। बच्चों की पढ़ाई, शादी के खर्च को लेकर पूछा गया। मामले की अगली सुनवाई आठ फरवरी को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें