फोटो कैप्शन आनापुर रामलीला में मंचन करते कलाकार
सती चौरा मंदिर परिसर में रामलीला के दूसरे दिन नव युवक रामलीला नाट्य एकेडमी ने पुत्रकामेष्टि यज्ञ का मंचन किया। राजा दशरथ ने संतान प्राप्ति हेतु गुरु वशिष्ठ की सलाह पर शृंगी ऋषि से यज्ञ कराया। इसके बाद श्रीराम सहित चारों राजकुमारों के जन्म की लीला दिखाई गई। दशरथ की भूमिका में आशुतोष शुक्ल ने अभिनय किया, वहीं शृंगी ऋषि की भूमिका में शिवशंकर त्रिपाठी व गुरु वशिष्ठ की भूमिका बच्चा तिवारी जी थे।