फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Result : सीएपीएफ-2022 का अंतिम परिणाम जारी, 4276 का चयन

Fri, 18 Aug 2023 11:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सीएपीएफ और दिल्ली पुलिस में एसआई भर्ती की प्रक्रिया एसएससी की तरफ से पिछले वर्ष अगस्त 2022 में शुरू हुई थी। दिल्ली पुलिस में 281 महिला और 205 पुरुष अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसके अलावा सीएपीएफ के लिए 3790 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
सीएपीएफ - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग ने सीएपीएफ यानी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स और दिल्ली पुलिस में एसआई भर्ती 2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग की तरफ से जारी परिणाम के मुताबिक एसआई पद पर 4276 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। चयनित अभ्यर्थियों को दिल्ली पुलिस के साथ ही अर्द्ध सैनिक बल के रूप में तैनाती मिलेगी।

सीएपीएफ और दिल्ली पुलिस में एसआई भर्ती की प्रक्रिया एसएससी की तरफ से पिछले वर्ष अगस्त 2022 में शुरू हुई थी। दिल्ली पुलिस में 281 महिला और 205 पुरुष अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसके अलावा सीएपीएफ के लिए 3790 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

सीएपीएफ के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को बीएसएफ, सीआइएसएफ, सीआरपीएफ, आइटीबीपी, एसएसबी में नियुक्ति मिलेगी। भर्ती में शामिल 91 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र संदिग्ध होने पर उनके परिणाम रोके गए हैं। वहीं, एक अभ्यर्थी का परिणाम कोर्ट में लंबित प्रकरण के कारण रोका गया है। अभ्यर्थियों के अंक 28 अगस्त से नौ सितंबर तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें