फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC News : एसएससी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अब 27 मई को ही होगी, पहले 28 को प्रस्तावित थी

Fri, 22 May 2026 07:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने शुक्रवार को आधिकारिक नोटिस जारी कर कांस्टेबल परीक्षा-2026 की तारीख में बदलाव किया है। यह परीक्षा पहले 28 मई को होने वाली थी, जिसे अब 27 मई को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
SSC - फोटो : ssc.gov.in.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने शुक्रवार को आधिकारिक नोटिस जारी कर कांस्टेबल परीक्षा-2026 की तारीख में बदलाव किया है। यह परीक्षा पहले 28 मई को होने वाली थी, जिसे अब 27 मई को आयोजित किया जाएगा। आयोग के ओर से परीक्षा तारीख बढ़ाने का यह फैसला कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के उस कार्यालय ज्ञापन के बाद आया है, जिसमें ईद-उल-जुहा (बकरीद) के त्योहार की छुट्टी की तारीख से टकराव से बचने के लिए आयोग ने इस अखिल भारतीय कंप्यूटर आधारित परीक्षा के शेड्यूल में यह संशोधित किया है। एसएससी के अनुसार 27 मई को होने वाली इस संशोधित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से दो- तीन दिन पहल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर मॉड्यूल के माध्यम से उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें