फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी ने जारी किया संशोधित कैलेंडर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 26 मई को

विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की सीजीएल-2017 और सीएचएसएल-2017 के रिजल्ट पर लगी रोक हटने के बाद अब परीक्षार्थियों के लिए एक और अच्छी खबर है। एसएससी ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी करने के साथ कुछ लंबित भर्तियों की संभावित तिथि जारी की है। आयोग की ओर से सीजीएल, सीएचएसएल, जेएचटी, एमटीएस, स्टेनो, कांस्टेबल जीडी और सीपीओ परीक्षा के आवेदन की तिथि घोषित करने के साथ ही परीक्षा तिथि भी जारी की गई है। इसके पहले जनवरी में जारी किए गए कैलेंडर में कुछ बदलाव किए गए हैं। परीक्षार्थी आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। संशोधित कैलेंडर के मुताबिक जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा पूर्व निर्धारित तिथि 26 मई को ही होगी।

विज्ञापन

आयोग की ओर से जारी परीक्षा कैलेंडर
- केंद्र सरकार के कार्यालयों में जूनियर हिंदी अनुवादक (जेएचटी) और प्राध्यापक पेपर-2 की परीक्षा 26 मई 2019 को होगी।
- कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल)-2018 टियर-1 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सीजीएल टियर-1 परीक्षा चार से 19 जून के बीच होगी।
- कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल)-2018 की परीक्षा एक से 26 जुलाई 2019 के बीच होगी।
- मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ (एमटीएस) परीक्षा-2019 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई है। परीक्षा दो अगस्त से छह सितंबर (2019) के बीच होगी।
- कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल)-2018 टियर-2 परीक्षा 11 से 13 सितंबर (2019) के बीच होगी।
- जूनियर इंजीनियर (जेई) सिविज, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल-2018 की पेपर-1 परीक्षा 23 से 27 सितंबर (2019) के बीच होगी।
- सीएपीएफ में एसआई, सीआईएसएफ में एसआई और दिल्ली पुलिस परीक्षा-2017 एसआई पेपर-2 की परीक्षा 27 सितंबर (2019) को होगी।
- कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल)-2018 टियर-2 की लिखित परीक्षा 29 सितंबर (2019) को होगी।
- एसएससी की ओर से सेलेक्शन पोस्ट के लिए आवेदन आठ से 27 जुलाई के बीच होगी। परीक्षा 14 से 18 अक्तूबर (2019) के बीच होगी।
- मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ (एमटीएस) परीक्षा-2019 पेपर-2 की लिखित परीक्षा 17 नवंबर को होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें