प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती (सीजीएल)-2016 की आवेदन प्रक्रिया के दौरान छह प्रकार के पदों की दिव्यांगता की श्रेणी में संशोधन किए हैं। सीजीएल-2019 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बगैर शीघ्र ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। ताकि अंतिम तिथि के आसपास वेबसाइट पर लोड बढ़ने से आवेदन करने में दिक्कत न आए।