फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SS Khanna College : समर कैंप में छात्राओं को विज्ञान की प्रारंभिक तकनीक के प्रयोग का दिया गया प्रशिक्षण,

Sat, 31 May 2025 06:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय के तत्वावधान में सरोज लाल जी मेहरोत्रा विज्ञान संकाय द्वारा 15 दिवसीय समर कैंप "बेसिक टेक्निक्स इन साइंस" का आयोजन 16 से 31 मई तक किया गया।
विज्ञापन
एसएस खन्ना के समर कैंप में मौजूद छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय के तत्वावधान में सरोज लाल जी मेहरोत्रा विज्ञान संकाय द्वारा 15 दिवसीय समर कैंप "बेसिक टेक्निक्स इन साइंस" का आयोजन 16 से 31 मई तक किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं को विज्ञान संकाय के सभी विभागों द्वारा विज्ञान की प्रारंभिक तकनीकों का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। समापन कार्यक्रम में स्वागत  प्रो. अर्चना ज्योति विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान ने किया। कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट डॉ. सिप्पी सिंह कोऑर्डिनेटर विज्ञान संकाय ने प्रस्तुत की कार्यक्रम में 75 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमिता एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शुभ्रा द्वारा किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर लालिमा सिंह ने अपने अभिभाषण द्वारा छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम मे डॉ. प्रीती,  डॉ. अनुराधा, डॉ. रहमान, डॉ. अचला, डॉ. शबनम, डॉ. शिवम, डॉ. सरिता, डॉ. दुर्गेश, डॉ. शैलेंद्र, डॉ रंजना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें