एसआरएन अस्पताल के सौंदर्यीकरण व पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (एमएलएन) के प्राचार्य डॉ. एके वर्मा ने नगर निगम से सहयोग मांगा है। उन्होंने महापौर गणेश केसरवानी को पत्र लिखकर इस संबंध में सुझाव व सहयोग देने का आग्रह किया है। इस पर महापौर गणेश केसरवानी ने पूरे सहयोग का आश्वासन दिया है। कहा है कि नगर निगम की सीमा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को लेकर जल्द ही बैठक करेंगे। इसके आधार पर आगे की कार्य योजना तैयार की जाएगी। संवाद