नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के प्रशिक्षु आदित्य का चयन हिमाचल प्रदेश की U - 17 फुटबॉल टीम में हो गया है जो की मध्य प्रदेश में होने वाले डॉ बी सी रॉय ट्रॉफी U-17 राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी। आदित्य अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष एवं सहायक प्रशिक्षक विक्रम सिंह बिष्ट से फुटबॉल की बारीकियां सीखते आ रहे हैं। नरेंद्र सिंह के सुपुत्र आदित्य कक्षा 11वीं के छात्र हैं और इसी वर्ष फरवरी में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की अंडर-17 टीम से हिमाचल प्रदेश राज्य फुटबॉल लीग में प्रतिभाग कर चुके हैं। आदित्य की इस उपलब्धि में अकादमी के सभी प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों ने बधाई दी है।