प्रयागराज। कराटे एसोसिएशन की ओर से आयोजित कराटे बेल्ट टेस्ट ईश्वर शरण पीजी कॉलेज में रविवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें आयुषी, राज भारतिया और अर्णव गुप्ता को ऑरेंज बेल्ट मिला। समृद्धि गुप्ता और नवनीत सैनी को ग्रीन बेल्ट, ईशान शुक्ला और प्रिंस शर्मा को ब्लू बेल्ट, आराध्या को पर्पल वाइट बेल्ट, सांभवी गुप्ता, मृणाली श्रीवास्तव और अनुष्का केसरवानी को ब्राउन बेल्ट मिला। इस अवसर पर नेशनल रेफरी और शोतोकान कराटे के टेक्निकल डायरेक्टर आरडी यादव, गंगापार के कोच सत्य नारायण, सहायक कोच रितेश वर्मा, सहयोगी के रूप में ओपी मिश्रा मौजूद रहे। संवाद