जर्मनी में 11 से जून तक होने वाली आईएसएसएफ विश्व निशानेबाजी जूनियर चैंपियनशिप में हर्षराज सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। हर्षराज ईगल आई शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी में पिस्टल कोच विजय चंदेल और राइफल कोच फरीद सिद्दीकी से प्रशिक्षण लेते हैं। कोच ने बताया कि उनका लक्ष्य पर निशाना और अनुशासन बहुत बेमिसाल है। उम्मीद है कि वह देश के लिए पदक जीतेंगे। हर्षराज के चयन से उनके परिवार और अकादमी में खुशी का माहौल है।मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले हर्षराज शहर के सदर बाजार में रहते हैं।