फूलपुर में आयोजित संगठनात्मक बैठक में मौजूद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता और पदाधिकारी अभी से तैयारी में जुट जाएं और गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को समझते हुए उन्हें संगठन से जोड़ने का काम करें। यह बातें सपा के प्रदेश सचिव अरविंद केसरवानी ने बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में कही। उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। मौके पर आशुतोष तिवारी, हरिश्चंद्र यादव पप्पू, संगम लाल मौर्य, दूधनाथ पटेल, राम अवध पाल, संगीता पटेल आदि मौजूद रहे।