फाफामऊ, गरीबों को मिठाई खिलाकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते पूर्व ब्लाक प्रमुख संदीप यादव
सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शांतिपुरम में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। समाजवादी टी-शर्ट भी बांटी गई। आयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख संदीप यादव ने कहा कि अखिलेश यादव सिर्फ एक नेता नहीं बल्कि प्रदेश के गरीबों, किसानों, मजदूरों एवं पिछले समाज की उम्मीद हैं। मौके पर बलबीर सिंह यादव, दूधनाथ पटेल, बब्बन कुशवाहा, संदेश यादव, मुलायम यादव, राम किशोर पटेल, अभिषेक सिंह, सोमनाथ यादव, शिव केशव यादव, सरोज देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर, झूंसी में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव रजनीश भारती की अगुवाई में अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। मौके पर श्रीकांत पासी, शिवपूजन पासी, सोनू पांडेय, अभिषेक भारती, धीरेंद्र पासी, शिवाकांत पासी, राजेश सरोज और विनोद पासी आदि रहे।
फाफामऊ, गरीबों को मिठाई खिलाकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते पूर्व ब्लाक प्रमुख संदीप यादव