फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Hatyakand: विधायक पूजा का सनसनीखेज खुलासा, पति राजू ने हत्या से पहले बताई थी अतीक- अशरफ की यह सच्चाई

Sat, 04 Mar 2023 10:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राजू पाल की पत्नी एवं सपा विधायक पूजा पाल का कहना है कि उनके पति को अपनी हत्या का अंदेशा पहले ही हो गया था। पूजा ने कहा कि वह मुझसे कहते थे कि सोनी (पूजा पाल) जब से मैंने चुनाव जीता है तब से अतीक अहमद, अशरफ, आबिद आदि मेरी हत्या करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विधायक पूजा का सनसनीखेज खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2005 में बसपा के तत्कालीन विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। राजू पाल को पहले ही इस बात का आभास था कि माफिया अतीक और उसका भाई अशरफ समेत कई लोग उसकी हत्या करना चाहते हैं। यह खुलासा राजू पाल की पत्नी पूजा ने किया है। 
विज्ञापन


राजू पाल की पत्नी एवं सपा विधायक पूजा पाल का कहना है कि उनके पति को अपनी हत्या का अंदेशा पहले ही हो गया था। शुक्रवार को मीडिया के सामने पूजा ने कहा कि वह मुझसे कहते थे कि सोनी (पूजा पाल) जब से मैंने चुनाव जीता है, तब से अतीक अहमद, अशरफ, आबिद आदि मेरी हत्या करना चाहते हैं। 

आपको बता दें कि हत्या के 18 साल बीतने के बाद इस हत्याकांड की सुनवाई सीबीआई कोर्ट में चल रही है। विधायक पूजा ने कहा कि उनके पति ने जो बातें उनसे 18 साल पहले कहीं थीं, वही बातें कोर्ट को भी बताई हैं। वह 18 साल से पूरी ईमानदारी से स्व. राजू पाल का मुकदमा लड़ रही हैं। 
विज्ञापन


अब यह केस अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। इस दौरान उन्होंने उमेश पाल हत्याकांड को लेकर योगी सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई कहा कि वह योगी सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। हालांकि उन्होंने अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की। कहा कि मैंने अपने लिए वाई श्रेणी की सुरक्षा सरकार से मांगी है। 




 
Trending Videos

पूजा पाल ने शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह पर भी हमला बोला। पूजा ने कहा कि उनपर आरोप लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने राजू पाल हत्याकांड पर गवाही नहीं दी है। इसके लिए मैंने दो दिन पूर्व ही सीएम योगी और सिद्धार्थनाथ को ट्वीट कर कहा है कि स्व. राजू पाल के केस में माफिया अतीक के खिलाफ मेरी गवाही सीबीआई कोर्ट नंबर एक पर हो गई है। लोग मेरे ऊपर झूठा आरोप लगा रहे हैं कि मैंने गवाही नहीं दी है।

मेरे और अखिलेश के विचार एक
पूजा ने कहा कि उनके और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के विचार एक जैसे ही हैं। अखिलेश यादव माफिया को पसंद नहीं करते हैं। इसी वजह से वर्ष 2017 में उन्होंने अतीक अहमद को टिकट नहीं दिया। अखिलेश महिलाओं का दुख समझते हैं, इसी वजह से मैंने सपा ज्वाइन की। 

 

पूजा ने कहा कि वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें भाजपा में शामिल होने का ऑफर मिला था। तब स्वामी प्रसाद मौर्य ने मुझसे संपर्क कर भाजपा ज्वाइन करने की बात कही थी। लेकिन मैंने भाजपा में जाना उचित न समझा। पूजा ने कहा कि उमेश पाल भी समाजवादी थे। उनकी फाफामऊ से चुनाव लड़ने की इच्छा थी, लेकिन जब उन्हें टिकट नहीं मिला तो उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली।




 
विज्ञापन

मैं खरा सोना, मुझे पहचान नहीं सकीं मायावती
मायावती के ट्वीट कि पूजा ने बसपा छोड़ सपा ज्वाइन की, पर पूछे गए सवाल पर विधायक पूजा पालने कहा कि मैं उन्हें याद दिलाना चाहती हैं कि मैने बसपा छोड़ी नहीं, बल्कि मुझे वहां से निकाला गया। मैं खरा सोना थी, मुझे मायावती पहचान नहीं सकीं। जब उन्होंने मुझे निष्कासित किया था तब भी मैंने एक शब्द नहीं बोला। मैंने उन्हें हमेशा मां का दर्जा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें