फूलपुर के पीड़ित परिवार को खाद्य सामग्री प्रदान करते विधायक विजमा यादव एवं सपा प्रदेश सचिव अरवि
प्रतापपुर बाजार निवासी रामबाबू केसरवानी के इकलौते पुत्र का आकस्मिक निधन हो गया। सोमवार को प्रतापपुर की सपा विधायक विजमा यादव ने परिवार से संवेदना जताई। उनके साथ सपा के प्रदेश सचिव अरविंद केसरवानी भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवार को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया। विधायक और सपा प्रदेश सचिव ने शासन से जमीन और आवास की सुविधा दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजाबाबू केसरवानी, सोमेश केसरवानी आदि रहे।