फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सपा नेता के बेटे का हृदयगति रुकने से निधन

Tue, 24 Mar 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजारोड के सपा नेता लल्लन सिंह के बेटे अशोक कुमार सिंह (55) की हृदयगति रुकने से सोमवार को मौत हो गई। वह भूईपारा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान थे। अचानक हुई मौत से घर में कोहराम मच गया। सोमवार दोपहर अशोक कुमार सिंह को अचानक सीने में दर्द हुआ। परिजन तत्काल उन्हें अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह और प्रयागराज सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें