फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अविमेक्तश्वरानंद के समर्थन में उतरे सपा नेता, पंजाब से गौ सेवा आयोग चेयरमैन कीमती भगत भी पहुंचे

Sun, 25 Jan 2026 07:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

समाजवादी पार्टी के विधायक आरके वर्मा ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात कर माघ मेले में उनके साथ हुए व्यवहार को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया।
विज्ञापन
शंकराचार्य के समर्थन में पहुंचे पंजाब गो सेवा आयोग के अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के विधायक आरके वर्मा ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात कर माघ मेले में उनके साथ हुए व्यवहार को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संत-महात्माओं का अपमान कर रही है। विधायक ने कहा कि माघ मेले में शंकराचार्य को स्नान से वंचित किया गया, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि जो कार्य मुगलों के समय में नहीं हुआ, वह आज भाजपा सरकार कर रही है, और जनता इसका जवाब देगी।

सपा उपाध्यक्ष प्रतापगढ़ पप्पू यादव ने कहा कि जिस तरह का दुर्व्यवहार किया गया है, वह करोड़ों हिंदुओं का अपमान है। हिंदू के नाम पर सत्ता में आई सरकार आज हिंदुओं के ही खिलाफ हो गई है। उन्होंने इसे सरकार की भ्रष्ट और विपरीत बुद्धि का परिणाम बताया। औरैया से सपा नेता लाल जी शुक्ला ने कहा कि यह सरकार देश की नीतियों और हिंदू समाज के विरुद्ध काम कर रही है। वहीं सपा नेता सुरेश ने भी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुई घटना की कड़ी निंदा की।

उधर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में पहुंचे पंजाब गौ सेवा आयोग के चेयरमैन भगत ने भी घटनाक्रम की निंदा करते हुए कहा कि संत समाज के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज़ादी के 75 वर्ष बाद भी गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा नहीं मिला है। भगत ने कहा कि जब तक गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा नहीं दिया जाएगा, तब तक गौ संरक्षण और गौ रक्षा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें