फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : करछना पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार को सौंपा दो लाख का चेक

Fri, 18 Apr 2025 06:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करछना के इसौटा लोहंगपुर में दबंगों द्वारा मारे गए देवी शंकर के परिजनों से समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मिला। इस दौरान युवक की बेटी शशि कुमारी को दो लाख रुपये का चेक सौंपा गया।
विज्ञापन
देवीशंकर। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करछना के इसौटा लोहंगपुर में दबंगों द्वारा मारे गए देवी शंकर के परिजनों से समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मिला। इस दौरान युवक की बेटी शशि कुमारी को दो लाख रुपये का चेक सौंपा गया। साथ ही राज्य सरकार से मांग की गई कि पीड़ित परिवार की कम से कम 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद करे।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकारी आवास, बच्चों की पढ़ाई की निशुल्क व्यवस्था सरकार द्वारा दी जाए। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने सरकार पर पीड़ित परिवार की कोई बड़ी मदद न करने का आरोप लगाया।

सपा मीडिया प्रभारी दान बहादुर मधुर ने बताया कि पीड़ित परिवार से तमाम पहलुओं पर वार्ता की गई। इसकी रिपोर्ट सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंपी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद, विधायक संदीप पटेल, जिलाध्यक्ष यमुनापार पप्पू लाल निषाद, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें