सोरांव -- सोरांव महोत्सव के दौरान भक्ति गीत प्रस्तुत करती कलाकार
सोरांव महोत्सव का मंगलवार को तीसरे दिन समापन हुआ। इस अवसर पर स्थानीय लोक और हास्य कलाकारों ने लोगों का मनोरंजन किया। गायिका साक्षी पाल ने भक्ति गीत और भजन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रसिद्ध हास्य कवि बिहारी लाल अंबर ने मनमोहक हास्य कविताएं सुनाईं। उनकी कविताओं से लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। कार्यक्रम में सोरांव विकासखंड के 45 दिव्यांगों को हस्त चलित ट्राई साइकिलें बांटी गईं। ट्राई साइकिल मिलने पर दिव्यांगों के चेहरे पर खुशी छा गई। एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने सभी स्थानीय लोगों, अधिकारियों, कर्मचारियों, कलाकारों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।