सोरांव विधानसभा क्षेत्र की टीम फूलपुर को पांच विकेट और शहर दक्षिणी ने करछना को 92 रन से हराकर पूर्व विधायक नीलम करवरिया की स्मृति में आयोजित टी-20 कप क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर शुक्रवार को उद्घाटन मुकाबले में फूलपुर की टीम ने 18.2 ओवर में 96 रन (विशाल यादव 17 नाबाद, जितेंद्र 16, देवांश पाठक व अखिल कश्यप 13-13, बादल कुमार 4/16, कुलदीप शर्मा 2/16, सलमान, रितेश पटेल व रंजीश कुमार एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में सोरांव ने 14.5 ओवर में पांच विकेट पर 100 रन (हर्षित नारायण तिवारी 23, अमित यादव 19 नाबाद, आकाश सिंह 16 नाबाद, नमन श्रीवास्तव 12, जितेंद्र कुमार 2/23, अजय यादव 2/26, विशाल यादव 1/24) बना लिए। देवेश मिश्र ने बादल कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
दूसरे मैच में इलाहाबाद दक्षिण ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 175 रन (दीपांशु सिंह 60, निशांत कुशवाहा 29, तन्मय मालवीय 41, अंकित पांडेय 4/22, कुलदीप मिश्रा 3/30, वंश शर्मा 1/40) बनाकर करछना को 15.2 ओवर में 83 रन (सुमित अग्रवाल 44, शुभम गुप्ता 18, निशांत कुशवाहा 4/08, अमर काला 3/18, दीपांशु सिंह व अक्षत पांडेय एक-एक विकेट) पर समेट दिया। रितेश जायसवाल ने निशांत कुशवाहा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
दोनों मैचों में ताहिर अब्बास, शिशिर मेहरोत्रा, हितेश श्रीवास्तव, राहुल सिंह ने अंपायरिंग और आशीष भारतीय व प्रीतेश सोनकर ने स्कोरिंग की। मैच रेफरी का दायित्व जाहिद अली और केबी काला ने निभाया। कमेंट्री अनवर सिद्दीकी और कमलेश पटेल ने की। अरविंद कुमार ऑफिशियलों के सहायक की भूमिका में रहे।
इससे पहले पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने नीलम करवरिया के चित्र पर माल्यार्पण कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर आयोजन सचिव सक्षम करवरिया, शेष नारायण करवरिया, साक्षी करवरिया, समृद्धि करवरिया, मीनाक्षी करवरिया, अखिलेश त्रिपाठी, पूर्व रणजी क्रिकेटर मोहम्मद तारिफ, अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच मोहम्मद रुस्तम खान, बीके मिश्र रहे।